उत्तराखण्ड

डीजीपी को भी नहीं बख्‍शा साईबर ठगों ने

देहरादून, parvatsankalp,17,06,2022

साइबर ठग लगातार पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी की फर्जी आईडी बनाकर ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। सोशल साइट फेसबुक के बाद अब ठगों ने व्हाट्सऐप पर डीजीपी की फोटो लगाकर कई फर्जी प्रोफाइल बनाई है, जिससे लोगों से चैटिंग की जा रही है। जानकारी के बाद गुरुवार रात डीजीपी ने सोशल मीडिया पर लोगों को सतर्क करते हुए साइबर थाने को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

इस बारे में डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उनको किसी परिचित के जरिए पता चला कि उनके किसी नए व्हाट्सऐप नंबर से चैटिंग की जा रही है। इस पर डीजीपी हैरान रह गए। जांच मे पता चला कि कुछ और भी नंबरों से उनकी फोटो लगाकर ऐसा किया जा रहा हैं। उन्होंने पुलिस को एफआईआर के आदेश दिए।

डीजीपी अशोक कुमार ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि मेरी फोटो लगाकर कुछ साइबर ठग फर्जी नंबरों से व्हाट्सऐप चला रहे हैं, जिनसे लोगों से चैटिंग की जा रही है। कुछ दिन चैटिंग के बाद ये पैसे की भी मांग करेंगे। मुझे इसकी जानकारी मिली तो एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। लोगों से भी अपील है कि मेरी फोटो लगे किसी नए नंबर से मैसेज आये तो पुलिस को सूचित करें।
.

Related posts

नवनियुक्त डीजीपी दीपम सेठ ने  की  राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के कर्मचारियों का आंदोलन जारी, काली पट्टी बांधकर किया विरोध

admin

भेड़ पालकों और हस्तशिल्पकारों को जोड़ा जाएगा स्वरोजगार से: सेमवाल

admin

Leave a Comment