उत्तराखण्ड सेहत

उत्तराखंड में कोरोना के 27 नए केस, एक मौत

देहरादून,parvatsankalp,22,09,2022

 

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं।  जबकि, 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।  इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 165 रह गई है।  वहीं, हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 2.02% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग  के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,04,005 मामले सामने आ चुके हैं।  जिसमें से 99,744 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.90% है।  वहीं, इस साल अब तक 331 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटेf में जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 8 कोरोना केस मिले हैं।  चमोली में 1, हरिद्वार में 2, नैनीताल में 14 और उधम सिंह नगर में 2 कोरोना मरीज मिले हैं।  इसके अलावा अन्य जिलों में आज कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।

वैक्सीनेशन: प्रदेश में गुरुवार को 10,659 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन  हुआ है।  अभी तक कुल 86,83,774 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं।  वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,55,723 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है।  जबकि 5,31,808 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है

Related posts

राज्यपाल ने किया स्वामी रामतीर्थ जी के 150वीं जयंती वर्ष और रामतीर्थ केंद्र की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में आयोजित आत्म ज्ञान ज्योति समारोह में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना।

दिल्ली जाने वाला गेट मिला बंद, नपे एआरएम

admin

Leave a Comment