उत्तराखण्ड

नियुक्ति मांग को एलटी चयनित अभ्यर्थियों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका

देहरादून, parvatsankalp,05,09,20222

सहायक अध्यापक पदों में नियुक्ति की मांग को लेकर एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को सीएम आवास कूच किया। वे तत्काल नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने हाथीबड़कला पर ही उन्हें रोक दिया। चयनित अभ्यर्थी अमित डंगवाल ने कहा कि एलटी शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम 31 दिसंबर 2021 को जारी हुआ था। 8 माह बाद भी अभी तक अभ्यार्थियों को नियुक्ति प्राप्त नहीं हुयी है। पिछले महीनों से अभ्यर्थी मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, माध्यमिक शिक्षानिदेशक, शिक्षा महानिदेशक यूकेएसएसएससी सचिव व अध्यक्ष से इस सम्बन्ध में कई बार मुलाकात व ज्ञापन सौंप चुके है। किन्तु अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।जिस से गुस्साए अभ्यर्थियों ने सीएम आवास कूच किया। पुलिस के रोकने पर वे वही धरने पर बैठ गए।

Related posts

सेहत : सर्दियों में सिरदर्द ने कर रखा है परेशान, तो आज़माएं ये देसी नुस्खे, झटपट मिलेगा आराम

सी.एम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतों का आगामी 15 दिनों में सकारात्मक निवारण किया जाए:  मुख्यमंत्री

दून के तीन बड़े व्यापारियों के खिलाफ  भ्ष्टाचार का मुकदमा दर्ज

Leave a Comment