उत्तराखण्ड

भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने में प्रदेश सरकार नाकाम : राणा

उत्तरकाशी,14,01,2023

पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में नौगांव मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने भर्ती घोटाले में सरकार का हाथ बताते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की। शनिवार को नौगांव मुख्य चौराहे पर एकत्रित कांग्रेसियों ने सेवा दल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में सरकार का पुतला जलाया। राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने में नाकाम साबित हो रही है। इससे प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों का भविष्य खतरे में है। युवाओं के भविष्य से बड़ा खिलवाड़ हुआ है। कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी। साथ ही पेपर लीक प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की इस दौरान कांग्रेस पार्टी सेवादल के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह राणा, जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान, राजेश रावत, आशीष रावत, तारा लाल, बर्फियालाल, राम प्रसाद सेमवाल, सोहन सिंह आदि कार्यकर्ता थे।

Related posts

सर्दियों में क्राप हुडी पहनकर आप दिखेंगी सुंदर, इन तरीकों से की जा सकती है स्टाइल

admin

धौलछीना के होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, प्रियांशु और वैष्णवी ने प्रदेश मेरिट में बनाई जगह

admin

Leave a Comment