उत्तराखण्ड

भारी बारिश के चल ,केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में आई कमी

रुद्रप्रयाग,parvatsnkalp,02,07,2022

 

 

भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा में लगातार कमी आने लगी है। एक ओर सड़कों में मुश्किलें पेश करनी पड़ रही है वहीं पहाड़ों पर बरसात में संभावित खतरों को देखते हुए यात्रा में कमी आने लगी है। गुरुवार को केदारनाथ धाम में इस सीजन में सबसे कम यात्रियों ने दर्शन किए। गुरुवार को केदारनाथ में महज 4345 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। यह संख्या इस सीजन की सबसे कम संख्या है। वहीं केदारनाथ में अब तक कुल 831600 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। हालांकि यह अपने आप में रिकार्ड है। अभी बरसात के बाद सिम्बर और अक्टूबर महीने की यात्रा में यात्री संख्या में फिर से उछाल आने की पूरी संभावना है।

Related posts

सरकार की ओर से जारी कोविड एडवाइजरी लागू कराई जाय : डीएम

विभागीय अधिकारी सिर्फ लक्ष्य की पूर्ति तक ही सीमित न रहें: डॉ पंकज कुमार पांडे

स्मृति के सिर सजा मिस उत्तराखंड-2025 का खिताब

admin

Leave a Comment