पर्वत संकल्प
हिमाचल

हिमाचल: किराये के कमरे में महिला और युवक के शव फंदे से लटके मिले, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के मियोग गांव में सोमवार को एक महिला और युवक के शव किराये के कमरे में फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल दोनों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
मृतकों की पहचान कोटला मांगण निवासी अजय (27) और बाग धमनिया निवासी ममता (33) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले तीन से चार वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। करीब डेढ़ माह पहले ही उन्होंने मियोग गांव में किराये पर कमरा लिया था। इससे पहले भी वे राजगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर किराये के कमरों में रह चुके थे। बताया जा रहा है कि दोनों दिहाड़ी-मजदूरी कर जीवनयापन करते थे।
घटना की जानकारी महिला के बेटे द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जाना है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि ममता की पहले दो शादियां हो चुकी थीं और उसके दो बेटे हैं। अजय और ममता अलग-अलग जातियों से संबंधित थे। हालांकि, इन परिस्थितियों का घटना से कोई संबंध है या नहीं, इस बारे में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एएसपी नरेंद्र के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

Related posts

हिमाचल : बारात लेकर दूल्हा पहुंचा ससुराल, न दुल्हन मिली ना ही उसका घर

admin

सेहत : सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें मूली के पत्ते, मिलेंगे कई विटामिन और मिनरल्स

हिमाचल प्रदेश : आपदा के 14 दिन बाद मंडी जिले में खुले स्कूल, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बच्चों से मिले

admin

Leave a Comment