पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड देहरादून

जमीन विवाद में फिर घिरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पहलवान

देहरादून: जमीन विवाद को लेकर सहसपुर क्षेत्र में एक बार फिर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। शंकरपुर हुकूमतपुर में कथित तौर पर हुए विवाद और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।

 

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि वीडियो में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रासिद पहलवान भी मौजूद हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर प्रमोद गुप्ता पुत्र सीताराम शाह के साथ रासिद पहलवान और उनके साथियों ने मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने मामले में सहसपुर थाने में शिकायत देने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

 

यदि शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस पूरे मामले की जांच कर वीडियो की सत्यता, घटनाक्रम और सभी पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related posts

विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी

admin

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

admin

सेहत : सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें मूली के पत्ते, मिलेंगे कई विटामिन और मिनरल्स

Leave a Comment