पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

“वसुधैव कुटुम्बकम्” की गूंज

देहरादून। एसएआई इंटरनेशनल एजुकेशन ग्रुप के 14वें एसएआई मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026 का दो दिवसीय आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। “वसुधैव कुटुम्बकम् – एक विश्व, एक परिवार” की थीम पर आधारित इस सम्मेलन में लाइबेरिया, दक्षिण सूडान, युगांडा, सीरिया, नेपाल, बांग्लादेश सहित 14 देशों के 30 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ कुल 650 से अधिक छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया। देशभर के 23 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने 11 समितियों में जलवायु, सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर नीतिगत चर्चा की।

24 जुलाई को उद्घाटन समारोह में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने युवाओं से संवाद, सक्रिय सुनने और सहानुभूति को 21वीं सदी का नेतृत्व गुण बताया। एसएआई ग्रुप की अध्यक्ष डॉ. सिल्पी साहू ने स्वर्गीय डॉ. बिजय कुमार साहू के दृष्टिकोण को याद करते हुए कहा कि शिक्षा का लक्ष्य संवेदनशील वैश्विक नागरिक तैयार करना है।

सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों ने सहाया वृद्धाश्रम में वृक्षारोपण कर सीएसआर के तहत पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता भी दिखाई। टॉप स्कोर अवॉर्ड्स 2026 और डॉ. बिजय कुमार साहू ग्लोबल एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।

25 जुलाई को समापन समारोह में लेखक श्री सुरेश श्रीनिवासन ने कहा कि एसएआई एमयूएन युवाओं को सहयोग से ही प्रगति का पाठ पढ़ाता है। समारोह में एसएआई मॉडल यूनाइटेड नेशंस ट्रिब्यून 2026 का विमोचन भी हुआ। सभी 11 समितियों और एग्जीक्यूटिव बोर्ड के उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि यह सम्मेलन युवा कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का अग्रणी मंच बन चुका है।

Related posts

सरकार आपदा प्रभावितों के साथ, राहत एवं बचाव कार्यों में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसरः मुख्यमंत्री

admin

गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक

admin

रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित  

admin

Leave a Comment