पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

विकासनगर : पेयजल नहीं मिलने से परेशान लोगों ने एसडीओ को घेरा

विकासनगर(आरएनएस)।  नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में बीते दो माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। वजह पुरानी पेयजल लाइन में लीकेज से नलों में पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में वार्ड की करीब दो हजार की आबादी पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रही है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के एसडीओ का घेराव कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। सभासद सबल सहरावत के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप है, जिससे घरों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
लोगों ने मांग की कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्या का निरीक्षण करें और जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। उनका कहना था कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग केवल आश्वासन दे रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
लोगों ने बताया कि दो माह से वार्ड की कई कॉलोनियों में एक बूंद भी पानी नहीं पहुंचा है। लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में घरों में लगे नल सूखे पड़े हैं। सबसे अधिक परेशानी उन परिवारों को हो रही है, जिनमें केवल बुजुर्ग रहते हैं। उन्हें पानी की व्यवस्था के लिए भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलना पड़ रहा है।

Related posts

राज्यपाल का पिथौरागढ़ आगमन, योजनाओं की समीक्षा एवं स्टालों का निरीक्षण

admin

चमोली: नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से तबाही, बाजार में घुसा मलबा-पानी; कई वाहन दबे

admin

चंद्रशेखर आर घोड़के ने संभाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment