देहरादून

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर हुआ आत्मीय स्वागत

12,06,2026

देहरादून, 12 जून। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल मंत्री  मदन कौशिक, मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ तथा शासन और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर हवाई अड्डे तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक व्यवस्थाएँ की गई थीं। उनके स्वागत के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियाँ पूर्व से ही पूर्ण कर ली गई थीं।
राष्ट्रपति का यह उत्तराखण्ड प्रवास प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान का विषय माना जा रहा है। उनके आगमन से राज्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को विशेष गरिमा प्राप्त होगी।

Related posts

भारी बारिश से मसूरी में मकान जमींदोज, बाल-बाल बचे 6 लोग,हादसे में मौजूद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई

admin

धामी सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए सख्त निर्देश

admin

एमडीडीए की अवैध निर्माणों पर सीलिंग और प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई

admin

Leave a Comment