पर्वत संकल्प
देहरादून

संगठन की मजबूती ही चुनावी जीत का आधार: सहदेव सिंह पुंडीर

parvatsankalpu

सहसपुर। भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिवालिक ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक डांडीपुर-तिपरपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों के लिए सक्रिय रहने का मंत्र दिया।
विधायक पुंडीर ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ऊर्जा और समन्वय के साथ जुट जाना चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवालिक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल महामंत्री सुनील कश्यप एवं रमेश कुमार सैनी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री लखन सिंह राणा, मंडल मंत्री सतीश कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

देहरादून : राजभवन में पुस्तक विमोचन

admin

शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित जिनकी शौर्यगाथा और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगेः मुख्यमंत्री

admin

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान से जुड़ेंगे उच्च शिक्षण संस्थानः डॉ. धन सिंह रावत  

admin

Leave a Comment