पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा :कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के समीप गुरुवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके-04-2999 अल्मोड़ा से नाचनी की ओर जा रही थी। अपराह्न करीब दो बजे कांचुला पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में कुंदन सिंह बथ्याल (70) पुत्र महेंद्र बथ्याल निवासी नाचनी, पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गणेश कुमार (32) पुत्र भोपाल राम तथा भूपेंद्र प्रसाद (25) पुत्र दीवानी राम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related posts

रुद्रप्रयाग जनपद के कई गावों में अतिवृष्टि ने मचाई भारी तबाही

admin

कानूनी भाषा को आसान बनाने का प्रयास कर रही सरकार:  प्रधानमंत्री

स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने किया हल्द्वानी में अस्पतालों का औचक निरीक्षण,डेंगू मरीजों की जांच की धीमी गति पर जतायी कड़ी नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

Leave a Comment