पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

कुमायूँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16.560 किलो डोडा व हथियार बरामद

Hamarichoupal,07,05,2026

देहरादून। कुमायूँ परिक्षेत्र में गठित एसओटीएफ और थाना पुलभट्टा पुलिस ने 07 मई 2026 को संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की। वाहन चेकिंग के दौरान सिरौली कला क्षेत्र से आकिब पुत्र मुख्तायर अहमद, निवासी वार्ड नम्बर 06, सिरौली कला, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 16.560 किलो डोडा, एक देशी तमंचा, 315 बोर के 10 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर को निर्देश दिए हैं कि अभियुक्त से गहन पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया जाए और इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पिछले आठ माह में एसओटीएफ कुमायूँ ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए अवैध मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की है। इस दौरान 794 नशीले इंजेक्शन, 44,170 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए। यह उपलब्धि पुलिस की नशे के खिलाफ दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने हेतु पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मार्गदर्शन में कुमायूँ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्यवाहियां भविष्य में भी जारी रहेंगी और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

डीएम अध्यक्षता में हुई जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आहुत

मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र  

admin

एनडीएमए एवं एसडीएमए की निगरानी में हुआ चारधाम यात्रा के सफल संचालन एवं बेहतर आपदा प्रबन्धन हेतु मॉक एक्साइज

Leave a Comment