उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम में आस्था के नाम पर हो रहा हुड़दंग

विश्वपसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए है। कुछ ही दिनों में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन आस्था के नाम पर बाबा के धाम में कई हुड़दंगी भी पहुंचे है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।
इस वक्त सोशल मीडिया पर एक केदारनाथ धाम से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पर कुछ लोग धाम में पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये सब एक बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस वायरल वीडियो में शख्स कहता है कि दोस्त के बर्थडे है जिसके चलते सेलिब्रेशन के तौर पर वो धााम के आसपास पटाखे फोड़ रहे है। शख्स कहता है, “तो अभी मैं खड़ा हूं केदारनाथ में, ये सामने है केदारनाथ टेंपल और आज मेरे दोस्तों का बर्थडे है तो यहां हम दोस्तों के बर्थडे का सेलिब्रेशन कर रहे है केदारनाथ में, हैप्पी बर्थडे भाई।

जबकि उच्च हिमालय क्षेत्र में इस तरह के पटाखे फोड़ने वह शोर होने से ग्लेशियरों एवं वन्यजीवों के लिए  हैं इसलिए इस तरह का शोर शराबा उच्च हिमालय क्षेत्र में प्रतिबंधित है।

वहीं दूसरीऔर जिस जगह को लोग आस्था और शांति का प्रतीक मानते हैं, वहां इस तरह की हरकतें देखने को मिल रही हैं। जिसनें सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। इस वीडियो के सामने आते ही स्थानीय लोगों में भी भारी गुस्सा और नाराज़गी है।लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

महाराज ने जनपद उधमसिंह नगर को दी 35 करोड़ 38 लाख 38 हजार की योजनाओं की सौगात

सरकार द्वारा यह निर्णय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है : उत्तराखंड क्रांति दल

सीएम धामी की  अध्यक्षता में हुई राज्य में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय बैठक

Leave a Comment