उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ

प्रतियोगिता में 19 टीमों के 440 से अधिक महिला एवं पुरुष कर रहे प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टिहरी गढ़वाल स्थित वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों और अधिकारियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का विषय है कि पहली बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 19 टीमों के 440 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को मंच देने के साथ ही उत्तराखंड को एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाते हैं।

मुख्यमंत्री ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। खेल न केवल फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता भी विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बेहद उपयोगी होते हैं। साथ ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी तेजी से उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधुनिक खेल अब संरचना का तेजी से विकास हो रहा है तथा भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की दिशा में भी यह प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में उभरेगा।
इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी इशिता सजवाण, अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी गढ़वाल मोहन सिंह रावत, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा , एडीजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल, आईजी नॉर्दर्न फ्रंटियर आईटीबीपी मनु महाराज , आईजी सीआरपीएफ दिनेश उनियाल, आईजी आईटीबीपी एकेडमी गिरीश चंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे उपस्थित रही।

Related posts

13 अप्रैल को चुनावी हुंकार भरने उत्तराखंड पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

सीएम धामी ने पत्नी संग की केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना, विश्व शांति एवं कल्याण यज्ञ में किया प्रतिभाग

धामी सरकार के चार साल: विकास, विश्वास और नई दिशा का उत्तराखण्ड मॉडल

admin

Leave a Comment