पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

धाकड़ धामी नहीं धुरंधर धामी : राजनाथ सिंह

सीएम धामी ने बनाया रिकॉर्ड: 5 साल बाद अपनी पूरी टीम बनाकर  पिच पर लड़ने को तैयार

धामी सरकार में उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता : राजनाथ सिंह

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जिस गति से विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं, उससे यही प्रतीत होता है कि अब विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता।

 

 

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने 4 साल पूरे किए हैं और दूसरे कार्यकाल में जिस तेजी से विकास हुआ है, उसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में बुनियादी ढांचे का विकास, पर्यटन को बढ़ावा, रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में असाधारण कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आज अध्यात्म और आधुनिकता का संतुलन बनाते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि, तपोभूमि और वीरभूमि बताते हुए कहा कि यहां के सैनिकों ने देश की सीमाओं की रक्षा में हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चारधाम ऑल वेदर रोड सहित कई ऐतिहासिक परियोजनाएं केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस समय उत्तराखंड में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

रेलवे विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच उत्तराखंड में रेलवे पर हर साल लगभग 187 करोड़ रुपये खर्च होते थे, जबकि अब यह बढ़कर करीब 4500 करोड़ रुपये वार्षिक हो गया है, जो एक रिकॉर्ड है।

अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने सख्त रुख अपनाने पर सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड मेंहालांकि रूप से बसने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी रूप से आकर बसने वालों का स्वागत है, लेकिन गैर-कानूनी गतिविधियों पर सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है, जो सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि राज्य में 10,000 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए हैं, जो किसी भी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही नकल पर सख्त पाबंदी लगाने के निर्णय को भी उन्होंने ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस दिशा में धामी सरकार का कदम अभूतपूर्व है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी की तारीफ करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले वे उन्हें “धाकड़ धामी” कहते थे, लेकिन अब उनके कार्यों को देखते हुए “धुरंधर धामी” कहना ज्यादा उचित है। उन्होंने कहा कि धामी का धुआंधार काम अब खुद बोल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय उन्होंने पहले ही यह विश्वास जताया था कि धामी के नेतृत्व में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी, और अब चार साल के कार्यकाल को देखने के बाद यह और स्पष्ट हो गया है कि धामी एक साधारण नहीं बल्कि मजबूत और प्रभावी नेतृत्व देने वाले मुख्यमंत्री हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तेजी से राज्य में विकास कार्य हो रहे हैं, उससे उत्तराखंड कई क्षेत्रों में देश में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा हो गया है और आने वाले समय में यह विकास और तेज होगा।

इस दौरान कार्यक्रम में सांसद Ajay Bhatt, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt, कुमाऊं आयुक्त Deepak Rawat सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

कालसी चकराता मार्ग पर कार दुर्घटना, ड्राइवर सहित पांच पर्यटक घायल  

admin

सनस्क्रीन लगाते समय इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, मिलेगा भरपूर फायदा

admin

गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हैं ये 5 फल, न करें सेवन

admin

Leave a Comment