पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

रसोई गैस महंगी होने पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

हल्द्वानी(आरएनएस)।  रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कथित कालाबाजारी के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के पीली कोठी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस के दाम कम करने की मांग उठाई। महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि बीती सात मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे इसकी कीमत करीब 913 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर में भी लगभग 115 रुपये की वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम जनता, खासकर महिलाओं और गृहणियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस दौरान शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, पुष्पा नेगी, रेनू तोमर, रत्ता श्रीवास्तव, राजू टंडन, राधा पांडे, मंजू पांडे, जया पंत, निर्मला जोशी, हेमा, प्रेमा बिष्ट, पूजा बिष्ट, मुन्नी, शीला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

5 Attachments  •  Scanned by Gmail

 

Related posts

पौड़ी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के आंकलन को जायेगी संयुक्त टीम,मासौं और सैंजी गांव के 35 परिवारों का विस्थापन होगा

admin

सर्दियों में बच्चे को कितने घंटे डायपर पहनना चाहिए? रोजाना इतनी देर पहनने से खतरा

कैबिनेट बैठक में लिये गये अहम निर्णय

admin

Leave a Comment