उत्तराखण्ड

धामी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट: 1.11 लाख करोड़ से विकास को नई रफ्तार 

गैरसैंण (आरएनएस)।
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट पेश किया। यह राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 10.41 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री, जिनके पास वित्त विभाग भी है, ने बजट को विकास और वित्तीय अनुशासन के संतुलन का दस्तावेज बताया।
विधानसभा में भोजनावकाश के बाद बजट प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य में समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि बजट के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
सरकार ने पर्यटन, कृषि, तकनीक और आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है, ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल सके। बजट में सड़क, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को भी विस्तार देने का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के संसाधनों को बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त राजस्व स्रोतों की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। उनका कहना था कि यह बजट उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।
यह बजट उत्तराखंड के समग्र विकास का रोडमैप है। इसमें गांव, गरीब, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने पर विशेष जोर दिया गया है।
 पुष्कर सिंह धामीमुख्यमंत्री
 एक नजर में
कुल बजट: ₹1,11,703.21 करोड़
पिछले वर्ष से वृद्धि: 10.41%
ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार पर विशेष फोकस
पर्यटन, कृषि और तकनीक को बढ़ावा
आधारभूत ढांचे और कनेक्टिविटी में निवेश
सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं को मजबूती

Related posts

बिजली कर्मचारियों ने किया विद्युत अधिनियम का विरोध

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘‘वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ’’ कार्यक्रम का शुभारंभ

कोटद्वार : अंगदान जागरूकता रैली निकाली

admin

Leave a Comment