पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर : भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला फूंका

रुद्रपुर(,07,12,2025

रुद्रपुर(आरएनएस)। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने एकत्रित होकर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया। भाजपाइयों ने रावत पर सिख समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में एकत्रित सिख समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति ऐसी अशोभनीय टिप्पणी सिख समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। हरक सिंह रावत द्वारा कहे गए शब्द उनके चरित्र को दर्शाते हैं। यहां मुख्य रूप से पंजाबी सभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा, गुरुद्वारा सिंह सभा के उपाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह, सभासद आशीष श्रीवास्तव, रवीश भटनागर, कमल चौहान, विजय गुप्ता, राहुल सक्सेना, दीपक सामंत, जतिन बत्रा, संतोष अग्रवाल, कारण यादव, विवेक गुप्ता, सुमित ठाकुर, शशांक वर्मा, अर्पित कॉलोनी, राजेश बतला, विक्की अंसारी, मेहताब रजा, विवेक गुप्ता, चंद्रशेखर कश्यप, महेश वाल्मीकि, रविंदर रैना, मोनिश अंसारी, मनीष राणा आदि उपस्थित थे। इधर, गुरुद्वारा सत्संग सभा के अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह खिंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों एवं संगत द्वारा हरक सिंह रावत के बयान ‌की निंदा की गई। गुरुद्वारा सत्संग सभा द्वारा हरक को सम्पूर्ण सिख समाज से माफी मांगे जाने की मांग की गई। बैठक में सचिव जगजीत सिंह मल्ली, रघुवीर सिंह, रमनदीप सिंह सेठी, जितिन ग्रोवर, जरनैल सिंह, हरजीत सिंह, राम सिंह, पपिंदर सिंह खिंडा, भूपेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, गुरदेव सिंह खिंडा, डॉ. बलजीत सिंह, रविन्दर सिंह रैना, गुरपाल सिंह मौजूद रहे।

Related posts

एसटीएफ ने 78 लाख की स्मैक के साथ दबोचा तस्कर

स्कूलों में प्रवेशोत्सव के तहत 67815 नये छात्रों ने लिया दाखिला  

admin

साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

admin

Leave a Comment