पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

दून पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह से ही वृहद स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया

देहरादून,04,12,2025

 

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में दून पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह से ही वृहद स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ आमजन को सुरक्षा का अहसास कराना रहा। सभी क्षेत्राधिकारियों ने स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर अलग-अलग टीमों की चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभियान के तहत नगर व देहात के सभी थाना क्षेत्रों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील पॉकेटों, सीमावर्ती चेक पोस्टों व आंतरिक मार्गों पर पुलिस टीमों ने निजी व सार्वजनिक वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान करीब 2607 वाहनों की जांच की गई, जबकि लगभग 4924 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधी दस्तावेज चेक किए गए और संदिग्ध प्रतीत होने पर विस्तृत जानकारी ली गई।

बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के पहचान-पत्र व यात्रा संबंधी विवरणों की भी गहन पड़ताल की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान व अन्य दंडात्मक कदम उठाए गए, ताकि भविष्य में नियमों के पालन के प्रति अनुशासन स्थापित हो सके।

एसएसपी के निर्देशानुसार नियमित चेकिंग के साथ ही समय-समय पर इस तरह के वृहद आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी, वहीं कानून का पालन करने वाले आम नागरिकों को हरसंभव सहयोग व सुरक्षा दी जाती रहेगी।

Related posts

स्वदेशी उत्पादों को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है: सीएम

admin

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण  

admin

उत्तराखंड की कविता चंद ने रचा इतिहास, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी फतह कर भारत को किया गौरवान्वित

admin

Leave a Comment