उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने  किया औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ  

हरिद्वार,01,12,2025

हरिद्वार।  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने आज सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र में क्रिमी चौक एवं राजा बिस्किट फैक्ट्री क्षेत्रान्तर्गत साफ सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाकर सफाई कार्य का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र के आर एम कमल काफल्टिया, केडी शर्मा(जी एम) एचपी नौटियाल को निर्देश दिए हैं कि इंडस्ट्रियल एरिया में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले अपशिष्ट एवं कूड़ा कचरा का उचित निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी से अपनी अपनी फैक्ट्री में साफ सफाई का विशेष सफाई ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने का लक्ष्य है इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपेक्षा की है कि धर्म नगरी को पवित्र एवं स्वच्छ बनाने रखने के लिए सभी लोग घरों से निकलने वाले कूड़े कचरे को नजदीकी कूड़ा कलेक्शन सेंटर में डालें तथा नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका, जिला पंचायत के कूड़े वाहनों में ही कूड़ा डालने की अपील की। उन्होंने यह भी अपेक्षा की है कि सभी जनपदवासी अपने आसपास क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।  इस अवसर पर के डी शर्मा, आर एम सिडकुल एवं एच पी नौटियाल ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया।

Related posts

अनीमठ स्थित बृद्ध बद्री में हुआ सांस्कृतिक महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित  

नवजात बच्चे के लिए बेहद जरूरी है धूप, जान लें सही टाइम और खतरे

मुख्यमंत्री धामी ने की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु निवेश के लिए विभागों द्वारा जिन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है उनकी समीक्षा

Leave a Comment