उत्तराखण्ड

लौह पुरुष के बताए मार्ग पर चले:महाराज  

पौड़ी,19,11,2025

 

पौड़ी। चौबटटाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बुधवार को नौगांवखाल की पदयात्रा में शामिल हुए। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय पदयात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा का नेतृत्व कर रहे सतपाल महाराज ने कहा कि लौह पुरुष से हमको आत्मसार करना चाहिए और उनके बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे लौह पुरुष के सम्मान में जगह-जगह यात्राएं कर रही है और उनको उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच रख रही है। उन्होंने गुलदार के द्वारा का शिकार हुई महिला के प्रति भी पीड़ित परिवार को संवेदना व्यक्त की। कहा कि गुलदार को मारने का आदेश दे दिया गया है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष एकेश्वर, राकेश नैथानी, राकेश गौड़ , महिपाल सिंह, सीमा सजवाण, सुनील रावत आदि शामिल रहे।

Related posts

आँचल दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में बताया

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान में किसान दिवस का आयोजन

राज्यपाल उत्तरांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग  

Leave a Comment