पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

बागेश्वर : 472 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

बागेश्वर,30,10,2025

बागेश्वर(आरएनएस)।  लगातार दूसरे दिन पुलिस ने 472 ग्राम चरस के साथ एक और युवक को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश के बाद उसे भी अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। अपने कार्यालय में एसपी चंद्रशेखर घोड़के ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसओजी की टीम रविवार शाम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को 19 वर्षीय अभिषेक कनवाल पुत्र हीरा सिंह कनवाल निवासी उडेरा, बसेत, तुनेड़ा की मानीखेत कपकोट के पास चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उसके पास से 472 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोतवाली में लाए। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। आरोपी ने अभी इंटर की परीक्षा पास की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन आदि शामिल थे। एसपी ने बताया कि पकड़ी गई चरस की कीमत डेढ़ लाख है। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related posts

केदारनाथ यात्रा में अड़चनों के बीच टूटा लाइफ टाइम रिकार्ड

admin

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य : गृह सचिव

admin

बच्चों के लिए डांस है एक बेहतरीन एक्सरसाइज, जानिए इसके 5 फायदे

admin

Leave a Comment