पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से की शिष्टाचार भेंट

Dehradun,26,10,2025

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। मंत्री जोशी ने सांसद बलूनी को उत्तराखण्ड में चल रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा केंद्र से प्राप्त हो रहे सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सांसद बलूनी को “हाउस ऑफ हिमालयस” के उत्पाद भी भेंट किए।

Related posts

स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने की सीएम धामी से भेंट  

खैर तस्करी प्रकरण में एक गिरफ्तार

admin

सीएम धामी ने की भराड़ीसैंण में विस अध्यक्ष रितु खंडूड़ी से शिष्टाचार भेंट

Leave a Comment