देहरादून

24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किए दो नाबालिग बच्चे : दून पुलिस

 

 

देहरादून। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुमशुदा हुए दो नाबालिग बच्चों को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया है। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर बच्चों की तलाश हेतु 04 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।

ट्यूशन न जाने पर पिता द्वारा डांटने से डरकर चले गए थे बच्चे

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों से दोनों बच्चों को जीवनगढ़ क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। बच्चों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उनके ट्यूशन न जाने पर उनके पिता द्वारा उन्हें डांट दिया था, जिससे डरकर वे अपने दोस्त के घर चले गए और वहीं रुक गए।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

पुलिस टीम द्वारा पूरी रात किये गये प्रयासों से दोनों लापता बच्चों को सकुशल उनके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर बच्चों के परिजनों द्वारा दून पुलिस की जन सुरक्षा व मानवीय संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया। पुलिस टीम में उ०नि० संदीप कुमार, कां० अजय रावत, कां० पवन बिष्ट, कां० रजनीश कुमार और कां० बृजपाल शामिल थे।

Related posts

उत्तराखण्ड सरकार और  जर्मनी के मध्य हुआ एमओयू, रोजगार के खुले रास्ते    

admin

आरवीएनएल ने बनाई भविष्य की राह, सबसे लंबी रेल सुरंग में बड़ी कामयाबी: केंद्रीय रेल मंत्री  

admin

डीएम के निर्देश पर विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में बढ़ी सुविधाएं

Leave a Comment