पर्वत संकल्प
देहरादून

टोल फ्री नंबरों का बेहतर इस्तेमाल हो: मुख्यमंत्री

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी आवास पर अधिकारियों संग बैठक कर प्रदेश में संचालित टोल फ्री नंबरों को समीक्षा की। उन्होंने जनहित में टोल फ्री नंबरों का प्रभावी और बेहतर तरीके से संचालन के निर्देश दिए। साथ ही अपणी सरकार पोर्टल को और सशक्त बनाए जाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं को सरल और सुगम बनाया जाए। साथ ही कहा कि राज्य स्थापना के रजत जयंती के मौके पर प्रत्येक जिले में प्रवासी पंचायत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें जिले से बाहर रह रहे गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Related posts

जमीन विवाद में फिर घिरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पहलवान

ग्रीष्मकाल में हर घर तक न्यून अवधि में निर्बाध, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

admin

गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक

admin

Leave a Comment