पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड देहरादून

गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक

देहरादून, आजखबर। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आगामी 19 जुलाई को जनपद उधमसिंहनगर में कंेद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा गृह मंत्री के आगमन से संबंधित सभी तैयारियों और  व्यवस्थाओं को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने  कहा कि सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को मौसम को ध्यान में रखते हुए संपादित करें तथा उसका वैकल्पिक प्लान भी तैयार रखें। संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना है उनकी सूची तैयार करें। इस अवसर पर बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।

admin

हम देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु  संकल्पबद्ध :  सीएम धामी

admin

राज्य सरकार स्प्रिंग शेड मैनेजमेंट और जलवायु संरक्षण की दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है: सीएम  

admin

Leave a Comment