पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

फैक्ट्री के प्रदूषण के खिलाफ देवरियावासियों ने किया प्रदर्शन  

रुद्रपुर(आरएनएस)।  किशनपुर स्थित एक निजी फैक्ट्री से प्रदूषण निकलने का आरोप लगाकर देवरिया के निवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को चुकटी देवरिया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में नालंदा रोड पर इकठ्ठा हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि किशनपुर क्षेत्र में एक निजी फैक्ट्री से बड़े पैमाने पर प्रदूषण निकल रहा है। जिसके कारण यहां के निवासियों का जीना मुश्किल हो गया। प्रदूषण के कारण लोग पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन उसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदूषण को तुरंत बंद करने की मांग की। कहा प्रदूषण की बदबू के कारण तुलसी बिष्ट, पार्वती देवी और देवकी देवी को प्रदर्शन करते हुए उल्टियां होने लगीं। प्रदर्शनकारियों ने प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सभासद रंजीत नगरकोटी, यशोदा मेर, बीना जीना, दीपा देवी, पायल कठैत, गंगा देवी, गंगा रावत, दीपा बिष्ट, अमृत कौर, पार्वती देवी, तनुजा बिष्ट, दीपा देवी, ललिता बिष्ट, पूजा बिष्ट, अंजु सिंह, लक्ष्मी धामी, अभिषेक भारद्वाज, बलवीर सिंह, महेंद्र बिष्ट, दरबान सिंह, केएस बिष्ट, पवन बिष्ट, कुंदन सिंह, भगत सिंह, देवेंद्र कुमार बिष्ट, बसंत चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Related posts

नैनीताल में दिनभर बारिश से आठ डिग्री लुढ़का तापमान

admin

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा

admin

अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा  

admin

Leave a Comment