पर्वत संकल्प
उत्तरकाशी

पंचायत चुनाव में उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.3 लाख की शराब बरामद

-उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर से मोरी पुलिस ने बरामद किया 85 पेटी  शराब की खेप

उत्तरकाशी, आजखबर। मोरी पुलिस ने पंचायत चुनाव के लिए उत्तराखण्ड- हिमाचल बॉर्डर से अवैध शराब 85 पेटियों की खेप के साथ बरामद किया है। गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, चुनाव के दौरान अवैध शराब व अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा स्टैटिक सर्विलांस टीम, उड़न दस्तों के साथ-साथ एसओजी व थाना पुलिस की टीम को एक्टिव मोड पर रखा है। थानाध्यक्ष मोरी श रणवीर सिंह चैहान के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस की टीम ने शनिवार रात्रि को आराकोट, सनेल बैरियर पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या भ्च्62-4626 (पिकअप) से 85 पेटी अवैध देशी शराब संतरा मार्का नम्बर 1 बरामद की गयी है।
मोरी पुलिस की टीम पंचायत चुनाव के मध्यनजर उत्तराखण्ड-हिमाचल बॉर्डर के सनेल चैक पोस्ट पर चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान हिमाचल, कुड्डू की तरफ से एक पिकअप वाहन उत्तराखण्ड की ओर आ रहा था, बैरियर पर पुलिस को मुस्तैद देख वाहन चालक बैरियर से कुछ दूर पहले ही वाहन को खड़ा कर हिमाचल की तरफ भाग गया, पुलिस द्वारा वाहन को चैक करने पर वाहन से अवैध शराब बरामद की गयी। वाहन को मौके पर सीज किया गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा थाना मोरी पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध 60ध्72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल ने बताया गया कि पंचायत चुनाव को पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस पुरी तरह से तैयार है, चुनाव के दौरान अवैध, अवांछनीय गतिविधियों तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाये हुये है।

Related posts

उत्तरकाशी के हर्षिल में बादल फटने से भारी तबाही

admin

उत्तरकाशी : हर्षिल में भागीरथी का प्रवाह रुकने से बनी झील ने बढ़ाई चिंता

admin

धराली में युद्धस्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्य,-एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ ही अन्य राहत और बचाव दल रवाना

admin

Leave a Comment