पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

आत्मनिर्भरता की तस्दीक हैं हस्तशिल्प उत्पाद: डॉ धन सिंह रावत  

देहरादून(आरएनएस)।  प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा जनपद भ्रमण के दौरान आज सुबह “हिमाद्रि हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी, दीनापानी” का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोसायटी द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया और यहां कार्यरत 48 महिला कर्मियों से संवाद कर उनके अनुभव को लेकर चर्चा की। उन्होंने यहां तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना की।
प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह ने कहा कि इन महिलाओं की मेहनत और कौशल से तैयार किये गए हस्तशिल्प उत्पाद वास्तव में सराहनीय हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर रही है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय,  जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,  मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, पूर्व डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, सहकारिता विभाग के उप निबंधक कुमाऊं हरीश चंद्र खंडूड़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

जातियों में बांटने का फैसला : हरिशंकर व्यास

admin

फ्रिज में सामान रखते समय न करें ये 5 गलतियां, जल्द खराब हो सकता है खाना

admin

नाश्ते में चुकंदर को शामिल करना चाहते हैं तो इन 5 तरीकों को अपनाएं

admin

Leave a Comment