पर्वत संकल्प
अल्मोड़ा

राजकीय इण्टर कॉलेज बसेड़ी में छात्र छात्राओं व कॉलेज स्टाफ ने किया योग

अल्मोड़ा(आरएनएस)। आयुष मंत्रालय व भारत सरकार द्वारा जनपदों में व ब्लॉक स्तर  के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तर्ज पर योगाभ्यास कराया जा रहा है।  विभिन्न गतिविधियों के तहत, प्रकृति को योग के साथ जोड़ा जाना उक्त गतिविधि के तहत स्कूली बच्चों, जनसामान्य हेतु योग को दिनचर्या में शामिल किये जाने हेतु आज बुधवार  को भिकियासैंण के राजकीय इंटर कालेज बसेड़ी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाभ्यास मे कुल 96 छात्र छात्राओं, स्कूल स्टाफ ने भी योग कार्यक्रम का लाभ उठाया जिसके अंतर्गत प्राणयाम, सूर्य नमस्कार आदि कई योग आसन का अभ्यास कराया गया। साथ ही   समस्त विद्यालय स्टाफ, छात्र छात्राओं को आयुर्वेद को अपने जीवन में शामिल कर स्वस्थ रहने हेतु योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  जनसामानस को योग के द्वारा स्वस्थ रहने हेतु योग अभ्यास कराया गया, जिसमें  राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मणुली के डॉ. रामेश्वरी आर्य एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरकिडा के डॉ. ललित कुमार सिंह,  ममता, प्रधानाचार्य महेश चंद,  दीप चंद, आलोक चौहान, समीर महिपाल, बलवंत नेगी आदि शामिल रहे।

Related posts

आधा किलो चरस के साथ 02 युवक गिरफ्तार

admin

150 साल पुराना ऐतिहासिक कुआँ संकट में, संरक्षण की लगाई गुहार

admin

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की नुक्कड़ सभा, मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के लिए मांगा समर्थन

Leave a Comment