पर्वत संकल्प
देहरादून

कैपेयजल आपूर्ति की सुनिश्चिता के लिए ट्यबवैल निर्माण कार्य प्रारम्भ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून के वार्ड 10 डोभालवाला के इन्द्र विहार में 188 लाख की लागत से निर्मित होगा नलकूप
देहरादून(आरएनएस)। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के वार्ड 10 डोभालवाला में कालीदास रोड स्थित इन्द्र विहार में रुपये 01 करोड़ 88 लाख की लागत से नलकूप निर्माण एवं तत्सम्बन्धी कार्यो का भूमि पूजन कर कार्य प्रारम्भ किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इंद्र विहार एवं निकटवर्ती क्षेत्र में लंबे समय से जल संकट की समस्या सामने आ रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस नलकूप का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसी क्रम में क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह नलकूप निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री ने कहा कि यह नलकूप निर्माण क्षेत्रीय जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा और स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान करेगा।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुणा, डा0 एनएल अमोली, हेमराज, अजय कुमार, सुशील नैनवाल, सुनील कुमार, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

राजभवन में मनाया गया गुजरात और महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस

admin

टपकेश्वर : एसएसपी ने खुद संभाली कमान, पुलिस को ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

admin

जनता दरबार में 144 समस्याएं दर्ज,  डीएम बंसल  ने अधिकांश का मौके पर किया समाधान

admin

Leave a Comment