उत्तराखण्ड

नई टिहरी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली  

नई टिहरी(आरएनएस)।  सेना के सम्मान में जिला मुख्यालय पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेतृत्व में निकाली गई। भारतीय सेना के गर्व को लेकर नारे लगाते हुए भाजपाइयों ने पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सेना की सशक्त अफसरों में सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह की बहादूरी को लेकर नारे लगाते हुए कहा कि महिला शक्ति ने देश के गौरवान्वित करने का काम किया है। कहा कि भारत की सेना पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। यह सेना ने बता दिया है। भारत ने आतंकवाद को लेकर रुख साफ किया है कि आतंकवादी गतिविधियों को अब सीधे युद्ध का द्योतक मानकर कार्यवाही की जायेगी। दुश्मन के हर नापाक इरादों को हर तरह से पूरा नहीं होने दिया जायेगा। देश की सेना का मनोबल ऊंचा है। इसलिए देश की सेना के पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद को कुचलने की बच्चा-बच्चा प्रशंसा कर रहा है। इससे विश्व में भी भारत की साख मजबूत हुई है। इस मौके समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, अल्प संख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री नफीस गोड, अबरार अहमद, असगर अली, तौफीक, खेम सिंह चौहान, विजय कठैत, रामलाल नौटियाल, राविया खान आदि मौजूद रहे।

Related posts

डरहम :इस खिलाड़ी के वल्र्ड कप खेलने पर सस्पेंस, 2 हफ्ते में साबित करनी होगी फिटनेस

देहरादून : सीएम धामी ने किया बागेश्वर विस से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग  

दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो में लगभग 19 हजार करोड रुपए के एमओयू किए गए

Leave a Comment