पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

वित्तीय प्रबंधन मे बेहतर नतीजा धामी सरकार की ईमानदार कोशिश: भट्ट

 

देहरादून 13 मई। भाजपा ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड की जनता को बधाई दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की बेहतर नीतियों और ईमानदार प्रयासों का नतीजा बताया है।

उन्होंने शीर्ष बिजनेस मीडिया हाउस की रिपोर्ट की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है। ये रिपोर्ट हमारी सरकार की कोशिशों पर मुहर लगती है कि राज्य में वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में शानदार काम हो रहा है। विगत 3 वर्षों में मुख्यमंत्री द्वारा विकास एवं जनकल्याण कार्यों की पूर्णतया मॉनिटरिंग की जा रही है। इनके लिए तय गाइडलाइन का पालन और निर्धारित धनराशि का समयानुसार उपयोग हो, इसकी चिंता एवं मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री करते हैं। यही वजह है कि आज तय समय सीमा में विकास प्रोजेटों की घोषणा, शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। जिसका लाभ वित्तीय अनुशासन और मितव्यता के रूप में मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है।

वहीं प्रदेश में जनता की सहूलियत और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली को सुलभ और पारदर्शी बनाया गया। वहीं औद्योगिक निवेश, व्यापारिक गतिविधियों और स्टार्टअप आदि को लेकर सरकारी सिस्टम को लचीला और आसान बनाया गया है। जिसका नतीजा रहा कि हम आज सुशासन को लेकर देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हुए हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस तरह हमारी सरकार जनसहयोग से प्रदेश को छोटे राज्यों के शीर्ष पर लाने में सफल हुई है, शीघ्र ही ये उपलब्धि हम देश के बड़े राज्यों के मध्य, उत्तराखंड को स्थापित कर दिखायेंगे।

Related posts

राज्य सरकार, प्रदेश के विकास में समर्पित होकर नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी: सीएम

admin

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान

admin

अगले कुछ दिनों में और ज्यादा सावधानी बरतनी जरूरी : मुख्यमंत्री

admin

Leave a Comment