पर्वत संकल्प
देहरादून

जमीन के नाम पर 40 लाख की ठगी, 4 करोड़ रुपयों की हुई थी डील

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 40 लाख ठग लिए गए। साढ़े चार करोड़ में जमीन का सौदा हुआ था। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि अरशद निवासी डीएलएफ फेस-4 ने बताया कि उनकी कंपनी देहरादून में जमीन खरीदने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच उनकी मुलाकात किशनपुर में रहने वाले प्रेम सिंह, गोपाल सिंह और श्याम सिंह से हुई। तीनों ने किशनपुर में अपनी जमीन होने का दावा किया। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने संपत्ति का मुआयना किया। अनुबंध के तहत कंपनी ने शुरुआत में तीनों को 40 लाख रुपये दे दिए। लेकिन बाद में आरोपियों ने जमीन किसी और को बेच दी। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

16 करोड़ का पुल… उम्र सिर्फ 16 दिन!

parvatsankalp_editor

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में किया लोक निर्माण कार्यालय का घेराव, तालाबंदी की

admin

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया

admin

Leave a Comment