पर्वत संकल्प
उत्तरकाशी

पुरोला में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन

उत्तरकाशी(आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या की घटना के विरोध में बुधवार को पुरोला में भारतीय जनता पार्टी व व्यापारमंडल सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने आक्रोश व्यक्त कर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया। नगर में भाजपाइयों तथा व्यापारियों व अन्य सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर इस कायराना हरकत की घोर निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पाकिस्तान की सेना और आतंकवाद का पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया। पुरोला बाजार में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में विरोध के नारे लिखी तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related posts

धराली में युद्धस्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्य,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ ही अन्य राहत और बचाव दल रवाना

admin

सेहत : सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें मूली के पत्ते, मिलेंगे कई विटामिन और मिनरल्स

राखी के धागे से बंधी राहत

admin

Leave a Comment