पर्वत संकल्प
Uncategorized

विद्यालय की क्षतिग्रस्त छत का जल्द करें निर्माण:कैड़ा  

हल्द्वानी(आरएनएस)।  विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को ओखलकांडा ब्लॉक का दौरा कर बीते दिनों आए आंधी तूफान में हुए नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों को जल्द नुकसान की भरपाई करने को कहा। विधायक कैड़ा ने बताया कि बीते दिन तेज बारिश और आंधी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटरानी के भवन की छत उड़ गई थी। छात्र छात्राओं को पठन पाठन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को जल्द छत को सही करने को कहा है। साथ ही ओलावृष्टि से किसानों के हुए नुकसान का जायजा लिया। कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को जल्द नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने को कहा है।

Related posts

जिलाधिकारी सविन बंसल ने 2 महीने की मेहनत से जुटाए 10 करोड़, शहर के सौंदर्य और सुरक्षा को देंगे नई पहचान

admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने टनकपुर में बनने वाले अन्तरराज्यीय बस अड्डे की भूमि का किया निरीक्षण

Leave a Comment