पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

आधुनिक परिवेश में सांस्कृतिक धरोहरों को बचाना जरुरी  

पिथौरागढ़(आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेडा में गोष्ठी का आयोजन हुआ। शनिवार को गोष्ठी में बोलते हुए ऊषा शर्मा ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित व स्वावलंबी होंगी तब महिलाओं के उत्पीडन की समस्या का समाधान होगा। वंदना खडायत ने कहा कि परिवार की धुरी महिलाएं होती हैं। अब हमें आधुनिक परिवेश में रहते हुए अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने का भी काम करना है। इस दौरान महिलाओं ने वर्तमान की विभिन्न कुरीतियों पर चर्चा की। इस दौरान देवकी कोरंगा,लक्ष्मी ततराडी,भागू सामंत,पूजा भट्ट,कमला बिष्ट,शकुंतला चंद,उमा ओली,गीता कापडी,कलावती डांगी मौजूद रहे।

Related posts

आईओएल स्पोर्ट्स मीट–2025: क्रिकेट व हॉकी में ओएलएफ का शानदार प्रदर्शन  

admin

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी  

admin

मुख्यमंत्री धामी ने  किया एबीवीपी के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग  

admin

Leave a Comment