पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

नाबालिग के अपहरण में आरोपी महिला गिरफ्तार

रुड़की(आरएनएस)।  नाबालिग के अपहरण में सहयोग करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि भाई ने एक मार्च को अपनी नाबालिग बहन के अपहरण का मुकदमा अमन निवासी गांव फिरोपुर थाना पथरी के खिलाफ दर्ज कराया गया था। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की छानबीन में नाबालिग के अपहरण के मामले में आरोपी अमन की बहन प्रीति व साक्षी का नाम भी प्रकाश में आया था। अपहरण के मामले में सहयोग करने वाली दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने शनिवार को साक्षी निवासी फेरूपुर थाना पथरी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक प्रीति तोमर व हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह मौजूद थे।

Related posts

पतंजलि विश्वविद्यालय में चतुर्थ संस्थागत स्वर्ण शलाका प्रतियोगिता का शुभारंभ  

अक्सर चाबी खो देते हैं? इन हैक्स को अपनाएं, चाबी मिलेगी सही जगह

admin

सेहत : बालों को गहराई से हाइड्रेट करने में सहायक होता है आंवला का तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

admin

Leave a Comment