पर्वत संकल्प
हरिद्वार

हरिद्वार के शिवालायों पर महाशिवरात्रि पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़  

हरिद्वार(आरएनएस)।  धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु लंबी लाइनों में लगकर बारी का इंतजार करते दिखे। अन्य शिवालयों के बाहर भी सूर्योदय से पहले ही लंबी लाइनें लग गई। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था। बुधवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों पर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शिवालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

Related posts

हरिद्वार : दहेज में 25 लाख न मिलने पर उत्पीड़न का आरोप

हरिद्वार : भूत भगाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज

admin

आईजी और कुंभ के नोडल अधिकारी निलेश भरणे ने की कुंभ की तैयारियों की समीक्षा

admin

Leave a Comment