उत्तराखण्ड

समिति चुनाव में मनमानी करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन

रुड़की(आरएनएस)।मुंडाखेडा स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष पद के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया में कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। लोगों ने मनमानी करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सहकारी समिति में पहुंचकर समिति के एमडी और कर्मचारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि समिति कर्मचारियों ने कुछ लोगों को मृतक दिखाकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाए हैं। गुरुवार को महेंद्र, महिपाल, बाबूराम, संदीप, बीबन, मोहित, रामगोपाल, अवनीश, डॉ. नारायण, सुभाष, बिजेंदर, विपिन, विजय सिंह, अशोक, राजेश, कपिल, डॉक्टर संजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मुंडा खेड़ा सहकारी समिति में पहुंचे। उन्होंने सहकारी समिति के एमडी और कर्मचारियों पर मनमाने ढंग से उनके नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया। कहा कि एमडी की मिलीभगत से कुछ लोगों के नाम की एक दिन पहले ही रसीद काटकर उनके नाम मतदाता सूची में डाल दिए और पुरानी लिस्ट को ही समिति के बाहर चस्पा कर दिया है। इसके चलते ग्रामीण उस सूची पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं करा पाये।

Related posts

कोटद्वार में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन

admin

उत्तराखण्ड के मंदिरों में छोटे कपड़े पहनने वालों के प्रवेश पर पाबंदी

प्रधानमंत्री जी के मन की बात, जनजागरण का एक सशक्त माध्यम, लोगों पर इनका अत्यंत सकारात्मक प्रभाव : सीएम धामी

Leave a Comment