पर्वत संकल्प
Uncategorized

सीएमओ बने पार्टी के एजेंट, पद से दें इस्तीफ़ा: भूपेंद्र सिंह भोज

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  पातालदेवी स्थित एएनएम सेंटर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा और बागेश्वर की 49 नवनियुक्त एएनएम महिला कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस नियुक्ति पत्र वितरण में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण की पूरी जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की है, लेकिन वे भाजपा कार्यकर्ताओं से नियुक्ति पत्र बंटवा रहे हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस अधिकार से राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं से नियुक्ति पत्र बंटवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी एक भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, जिससे सेवा नियमावली का भी उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने सीएमओ पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।

Related posts

मकरंद देशपांडे और बृजेंद्र काला स्टार ‘जान अभी बाकी है’ का ट्रेलर लॉन्च

admin

उत्तराखंड राज्य की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया ।

admin

ग्राम्य विकास विभाग को हाउस ऑफ हिमालयाज व मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मिले दो प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड

admin

Leave a Comment