पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

गौकशी के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, विकासनगर हॉस्पिटल में भर्ती

देहरादून, 5 फरवरी 2025। सहसपुर क्षेत्र के धर्मावाला चेकपोस्ट पर तड़के सुबह पुलिस चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया। तिमली के जंगलों में बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश को गोली पैर में लगी, जिसे तुरंत इलाज के लिए विकासनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी और एसपी विकासनगर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

सहारनपुर का शातिर गौतस्कर निकला घायल बदमाश

पकड़े गए बदमाश की पहचान उस्मान उर्फ कालू (24) पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह गौतस्करी और गौवध जैसे गंभीर अपराधों में पहले से वांछित था। पुलिस जांच में पता चला कि सहसपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई गौकशी और थाना सेलाकुई में गौवंश चोरी की घटनाओं में वही मुख्य आरोपी है।

पुलिस का कहना है कि उस्मान आज सुबह भी गौकशी की योजना बनाकर अपने साथियों के पास जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे घेरकर गिरफ्तार किया।

पुलिस की मुस्तैदी से अपराधी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सहसपुर क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों में राहत है और पुलिस की सतर्कता की सराहना हो रही है।

पुलिस रिकॉर्ड में पहले से दर्ज कई अपराध
गिरफ्तार आरोपी पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य अपराधों और उसके साथियों की जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।

Related posts

बॉलीवुड : वेदांग रैना की नई फिल्म में आया बड़ा मोड़, नाओमिका सरन के साथ प्रगति श्रीवास्तव भी निभाएंगी अहम रोल

admin

जन समस्याओं के समाधान का भरोसा बना ‘जन दर्शन’, फरियादियों की संख्या 300 पार

admin

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पंचम विधानसभा के वर्ष 2025 के प्रथम सत्र में अपना अभिभाषण दिया

admin

Leave a Comment