पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड चमोली

चमोली : शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को दी श्रद्वांजलि

चमोली(आरएनएस)।  देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को जनपद में सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में सुबह 11:00 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। जिला कार्यालय, विकास भवन सहित जनपद के सभी तहसील एवं ब्लाक कार्यालयों में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा आजादी को सहेज कर रखने में अपनी शहादत देने वाले शहीदों को भी नमन किया। आजादी के आंदोलन में असंख्य वीर-वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की बाजी लगाई। आज उन सभी जाने अनजाने शहीदों को भी मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और शहीदों द्वारा स्थापित आदर्शो एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर एक समृद्ध राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया।
मौन धारण की सूचना के लिए सुबह 10:59 बजे सायरन बजाया गया और सभी गतिविधियां व काम रोककर शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, कोषाधिकारी पंकज श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट परिसर के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

खनन माफियाओं का आतंक, बाढ़वाला में अवैध खनन का खुला खेल, प्रशासन बेखबर

मुख्यमंत्री धामी ने किया 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ

admin

डीएम ने किया गेहूं की फसल पर किए जा रहे क्राप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण    

admin

Leave a Comment