पर्वत संकल्प
देहरादून

देहरादून में गोकशी को लेकर हंगामा, एसएसपी ने थानाध्यक्षों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम  

देहरादून(आरएनएस)।   पटेलनगर और बसंत विहार क्षेत्र में गोकशी मामले पर एसएसपी अजय सिंह ने सख्ती दिखाई है।  एसएसपी अजय सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पटेल नगर और थाना बसंत विहार के थानाध्यक्ष को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
बता दें कि हरबंस वाला निवासी एक महिला ने बसंत विहार थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।  जिसमें महिला का आरोप था चाय बागान में गोकशी की गई है।  इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां मौके से कुछ अवशेष भी बरामद हुए।  जिसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने हंगामा किया था।  जिस पर पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत किया और आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसके अलावा एसएसपी का साफ कहना है कि किसी भी दशा में पशु तस्कर बख्शे नहीं जाएंगे।  वहीं, अब तक गोकशी मामले में उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर समेत 5 पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में गोकशी के मामले को लेकर हंगामा:  पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाईपास चौक पर अटल पार्क में भी गोकशी का मामला सामने आया।  इसके बाद विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।  इसी बीच सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
इस दौरान बजरंग दल के पदाधिकारी विकास वर्मा की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।  मौके पर चक्का जाम की स्थिति भी आई।  ऐसे में एसएसपी अजय सिंह से बातचीत की गई।  मामले में एसएसपी ने 24 घंटे के भीतर सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामे को शांत कराया।  वहीं, गोकशी में शामिल आरोपियों के खिलाफ दून पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।
एसएसपी ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम: वहीं, एसएसपी अजय सिंह कहना है कि दोनों घटनाओं में बसंत विहार थानाध्यक्ष और कोतवाली पटेलनगर को घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।  साथ ही स्पष्ट किया कि गोकशी और गौवंश तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

गुण्डा एक्ट के तहत दो अपराधी किए जिलाबदर

admin

हरिपुर में यमुना कृष्णधाम का भूमि पूजन किया

admin

देहरादून शहर की यातायात संकुलन की समस्या को दूर करने हेतु तैयार योजना को धरातल पर शीघ्र से शीघ्र उतारा जाए:  मुख्य सचिव

admin

Leave a Comment