पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड : गन्ने का भुगतान नहीं किया तो मिल पर करेंगें तालाबंदी

रुड़की(आरएनएस)।  भारतीय किसान क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने विभिन्न मांगों को लेकर गन्ना विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि मांगे पुरी नहीं हुई तो मजबुरन आंदोलन करना पड़ेगा। शनिवार को साबतवाली गांव में पत्रकारों से बातचीत में कटार सिंह ने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन और सरकार की लापरवाही के चलते क्षेत्र के किसानों का मिल से विश्वास उठता जा रहा है। बताया कि इस सत्र में एक भी दिन मिल में मिल की क्षमता के हिसाब से पेराई नहीं हुई है। इससे साफ जाहिर है कि किसान अपना गन्ना मिल में नहीं भेज रहें है। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान और मिल कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते किसान अपना गन्ना मजबुरन कोल्हुओं में बेच रहे है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान और मिल कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला तो मिल पर तालाबंदी करनी पड़ेगी। जिसकी जिम्मेदारी इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन तथा सरकार की होगी।

Related posts

भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध  मुख्य सचिव  

admin

लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो.जगमोहन सिंह राणा ने की मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट  

कलिंग सामाजिक विज्ञान संस्थान को मिला यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार

Leave a Comment