पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश : शहर से गांव तक ठंड का सितम

ऋषिकेश।ऋषिकेश में शनिवार को एक बार फिर से मौमस ने करवट बदली। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिसने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार, ऋषिकेश का तापमान अधिकतम 17 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो कि सामान्य दिनों से काफी कम रहा। शीतलहर और कोहरे के चलते लोग घरों में दुबके रहे। रविवार की सुबह ऋषिकेश में लोगों की आंख खुली, तो उन्हें घर के खिड़की और दरवाजे से बाहर कोहरे की चादर तनी रही। आसपास का पहाड़ कोहरे की आगोश में नजर आए, तो शीतलहर ने कोहरे में मुसीबत को दोगुना कर दिया। क्षेत्र में कोहरे से हरिद्वार-ऋषिकेश-दून नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाइस मार्गों पर भी कम विजिबिलिटी के चलते वाहन सवारों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। रेलवे और हवाई सेवाओं पर भी इसका असर देखा गया। स्टेशन में कुछ ट्रेनें देरी से पहुंची, तो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी विमान का शेड्यूल दिनभर गड़बड़ाया रहा। उधर, शहर के बाजार में अन्य दिनों के मुकाबले चहल-पहल कम रही। सुबह देर और रात को बाजार जल्दी बंद हो गया है। अत्याधिक ठंड की वजह से अममून गुलजार रहने वाले शहर के गली-मोहल्ले भी सुनसान से ही दिखे। आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौसम से यही हालात बने नजर आए। राज्य मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
कड़ाके की ठंड से लोग हो रहे बीमार
सर्दी का मौसम अब धीरे-धीरे विदाई की तरफ बढ़ रहा है, जिसमें सर्दी, खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी एकाएक बढ़ रही है। सरकारी अस्पताल में रोजाना इस मर्ज से ग्रसित 80 से ज्यादा मरीज फिजिशियन कक्ष में पहुंच रहे हैं। मौसम बीमारी ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में शनिवार को भीड़भाड़ ज्यादा दिखी। सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार चंदोला ने बताया कि सामान्य दिनों में ओपीडी 250 से 300 तक रहती है, लेकिन इसमें अचानक से इजाफा हुआ है। पिछले एक-दो दिन से 400 मरीज की ओपीडी चल रही है। उन्होंने लोगों से सेहत के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा है। ठंडे पेय व खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी है।

रेल और बस सेवा प्रभावित
कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित रेल सेवा है। बस सेवा भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश व योगनगरी रेलवे स्टेशन पर रोजाना पहुंचने वाली लंबी दूरी की एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें कोहरे की वजह से प्रभावित हैं। रेलवे प्रशासन को कुछ ट्रेन निरस्त करनी पड़ रही है, तो कुछ के देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुरी समेत तीन ट्रेनें शनिवार को स्टेशन पर देरी से पहुंची। वहीं, दिल्ली रूट की रोडवेज बसों के आवागमन का समय भी मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से गड़बड़ाया दिखा।

Related posts

बांधों से पानी छोड़ने पर प्रभाव भी बताना होगा  

admin

बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करता है: सीएम धामी  

admin

औद्यानिक परिषद सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ कृषि एवं उद्यान विभाग के लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में बैठक करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

admin

Leave a Comment