पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर शौर्य स्थल, देहरादून में वीर शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर शौर्य स्थल, देहरादून में वीर शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात की और देश सेवा हेतु दिए गए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने वेटरन्स डे पर पहली बार आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की परेड की सलामी भी ली।
राज्यपाल ने कहा कि यह दिन न केवल हमारे सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है, बल्कि यह हमें राष्ट्र प्रथम, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने की प्रेरणा भी देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर सशस्त्र बलों के जवानों, नौसैनिकों, वायुसैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे वेटरन्स ने अपना जीवन देश की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया है। उनका जज्बा और समर्पण आज भी समाज में चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का प्रेरणा स्रोत है।
इस अवसर पर सैन्य कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, कमांडेंट आईएमए लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, डिप्टी जीओसी सब एरिया ब्रिगेडियर संजोग नेगी, रियर एडमिरल पीयूष पावसी, एयर कमोडोर नीरज शर्मा सहित भूतपूर्व सैनिकों में ले. जनरल वी के मिश्र, ले. जनरल संजय असवाल और भूतपूर्व सैनिक, देहरादून स्टेशन के सेवारत अधिकारी, जेसीओ और अन्य रैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

आकाश इंस्टीट्यूट उत्तराखंड में JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन किया: 20 स्टूडेंट्स ने बहतरीन प्रदर्शन किया ; आयुष बारदिया 99.92 परसेंटाइल के साथ टॉप स्कोरर बने

admin

मां नंदा की बड़ी जात और राजजात पर एक राय बनाने की कोशिश, सीएम से मिले पदाधिकारी  

admin

भिकियासैंण–विनायक मार्ग पर बस हादसा; 7 की मौत, 12 घायल

admin

Leave a Comment