उत्तराखण्ड

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ,(आरएनएस ) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें पूरा विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान किया जाए, और समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि पर अवैध कब्जों और उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता और संवेदनशीलता से हल किया जाए, और जहां आवश्यकता हो, कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और समस्या का समाधान पूरी तरह से किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार भटकने की आवश्यकता न पड़े।जनता दर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए फरियादियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से दिशा निर्देश दिए।जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित मामले, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, अतिक्रमण हटाने, सड़क निर्माण, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री ने इन मामलों का समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतापगढ़, ललितपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, गाजीपुर, पीलीभीत, ललितपुर, और कौशाम्बी के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से दूरभाष पर वार्ता की और उन्हें त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए।जमीन संबंधित मामलों में उप मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर भेजने का निर्देश दिया, ताकि समस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सके।

——————————————————-

Related posts

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी  

admin

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं  

आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना

admin

Leave a Comment