पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

दुष्कर्म की घटना के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में गरजीं महिलाएं  

हल्द्वानी(आरएनएस)।  गत 28 जुलाई को हल्द्वानी में नाबालिग दिव्यांग छात्रा से हुई दुष्कर्म की घटना से महिलाओं में कड़ा आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में शुक्रवार को दो दर्जन महिला संगठनों की दर्जनों महिलाएं सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में जुटीं और जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दुष्कर्म के आरोपी नदीम को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए इस आशय का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। हल्द्वानी में टेंपो व ऑटो चालकों के सत्यापन की भी मांग उठाई। कहा पीड़िता को जल्द इंसाफ नहीं मिलने पर महिलाएं सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगीं।

Related posts

मुवानी में शिविरार्थियों ने की जल स्रोतों की सफाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट का लोकार्पण

सीएम धामी ने की कालूवाला, डोईवाला में जल संरक्षण अभियान के तहत डोईवाला विकासखण्ड में सौंग नदी के बांये तट पर स्थित जौली नहर के हेड पर जल संरक्षण और संर्वद्धन योजना का लोकार्पण  

Leave a Comment